चंदौली

चंदौली।प्रधान संघ के महेन्द्र अध्यक्ष, हमीदुल्ला बने महामंत्री


नियामताबाद। स्थानीय विकासखंड सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी प्रधानों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया । तत्पश्चात प्रधान संघ का गठन किया गया जिसमें सभी नवनिर्वाचित प्रधानों की सर्वसम्मति से प्रधान भिसौड़ी महेंद्र यादव को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील सिंह चौहान, रामभरोस बिन्द, आशा देवी, संजय कुमार यादव, निधि उपाध्याय सहित कुल 5 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। हमीदुल्लाह अंसारी को प्रधान संघ का महामंत्री नियुक्त किया गया। उदय भान पिंटू को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल में डीएन यादव, ज्ञानधर बिन्द, रामप्रकाश यादव, आनंद गुप्ता व हाजी रफीक को रखा गया वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में दिलीप कुमार मौर्य को चुना गया। अध्यक्षीय संबोधन में महेंद्र यादव ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा संगठन के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान करूंगा। बैठक में मुख्य रूप से सचिवों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने मुद्दा उठाया। वही नवनियुक्त महामंत्री हमीदुल्ला अंसारी ने कहा कि एकता में बल होता है इस अवसर पर जमीला अंसारी,अनिल सिंह, विजय पटेल, दीनदयाल, सैफ अहमद आदि प्रधान उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ज्ञानधर बिंद व संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया