चंदौली

चंदौली। रक्षामंत्री से किसानों के हित को लेकर मिले सनोज


चंदौली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों की हर समस्या के निदान के लिये भारतीय जनता पार्टी कटिबद्घ है। कहा कि चंदौली कृषि प्रधान जनपद है। यहां के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार के हर योजना का लाभ मिले इसका प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के सनोज भारती के जनपद के किसानों के ऋण माफी के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने के दौरान कही। सनोज भारती ने किसानों के बिजली बिल माफी की बात भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखा। कहा कि हमारा जनपद खेती खलिहानी के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखता हैै। ऐसे में किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करने की जरूरत है। कहा कि क्षेत्र के अन्न लोगों की समस्याओं का भी ध्यान रखा जाय। साथ में मौजूद वाराणसी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी सचिन कुमार सोनकर ने भी अपने क्षेत्र की बात रखा