चंदौली

चंदौली।दो दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन


चंदौली। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अन्तर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, चन्दौली द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अन्तर्गत दो दिवसीय विराट किसान मेला एवम कृषि उद्योग प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ऐ० पी० राव निदेशक प्रसार एवम कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डा० सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डा० सत्यपाल सिंह ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र की गतिविधियों पर विस्तार से बात रखी। डा० सिंह ने कहा की प्राकृतिक खेती का ट्रायल कृषि विज्ञान केन्द्र पर सफलता पूर्वक प्रतिभुत हो रहा है। किसानों के लिए प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहा है। इसके बाद से अब तक लगभग 500 से अधिक किसानों को जागरूक किया जा चुका है। मुख्य अतिथि ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की विगत एक दशक से खेती में मशीनों का प्रयोग बढ़ा है। साथ ही खेतीहर मजदूरों की कमी की वजह से भी यह एक आवश्यकता बन गई है। ऐसे में कटाई व गहराई के लिए कंबाईन हार्वेस्टर का प्रचलन बहुत तेजी से बड़ा है। जिसकी वजह से भारी मात्रा में फसल अवशेष खेत में पड़ा रह जाता है। डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा की अवशेष प्रबन्धन में धन, मजदूर, समय आदि की आवश्यकता होती है और दो फसलों के बीच उपयुक्त समय के अभाव की वजह से भी वे ऐसा करने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जला देने से खेत साफ होता है। उन्होंने कहा की रसायनों के अधिकतर इस्तेमाल से कैंसर के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती पर जोर देने की आवश्यकता है। डा दिनेश यादव ने बताया की हमारे देश में सालाना 630.635 मि० टन फसल अवशेष पैदा होता है। कुल फसल अवशेष उत्पादन का 58 प्रतिशत धान फसलों से 17 प्रतिशत गन्ना, 20 प्रतिशत रेशा वाली फसलों से तथा 5 प्रतिशत तिलहनी फसलों से प्राप्त होता है। मृदा विज्ञानी डा० हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने कहा की फसल अवशेष प्रबन्धन की विधियों की जानकारी न होने व होते हुए भी किसान अनभिज्ञ बने हुए हैं।