सकलडीहा। इसे विडम्बना कहे या विभागीय अधिकारियों की लापरवाही। एक साल बाद भी कस्बा की मुख्य सड़क का निर्माण तो दूर नाला निर्माण भी पूरा नही हो पाया। रविवार की सुबह हुई आंधे घंटे की बारिश में सकलडीहा कस्बा से लेकर सड़क झील के रूप में तब्दील हो गया। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। व्यापारियों द्वारा हो हल्ला मचाने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रयास से पिछले साल पौने चार करोड़ रूपया पीडब्ल्यूडी विभाग को स्वीकृत हुआ। जिससे सकलडीहा कस्बा की दो किलोमीटर मुख्य मार्ग के साथ दोनों तरफ नाला और पटरी निर्माण निर्धारित किया गया था। साल भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। सुबह आधें घंटे की बारिस के कारण कस्बा सहित तहसील, ब्लॉक, सीओ कार्यालय, इंटर कॉलेज मार्ग सहित मुख्य मार्ग झील के रूप में तब्दील हो गया है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बा के कृष्णा सेठएराजेश सेठए पवन वर्माए दिलीप गुप्ताए प्रिंस जायसवाल आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
Related Articles
चंदौली।सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
Post Views: 314 मुगलसराय। अमरनाथ जायसवाल मोनू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की बाइक रैली निकली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर एवं वार्ड के सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए और मुग़लसराय बाज़ार सहित अलीनगर एवं विभिन्न वार्डों में रैली करते हुए चकिया चौराहें पर पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद जी के प्रतिमा […]
चंदौली।सड़क पर धान रोप जताया विरोध
Post Views: 572 पड़ाव। तड़वा वीर बाबा के समीप जीटी रोड पर एक गड्ढे में सपा के नौजवान सभा जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धान रोपाई करके जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि उत्तर […]
चंदौली। मेडिकल कालेज का पूर्व विधायक ने किया मुआयना
Post Views: 353 चंदौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार को भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण की आड़ में भाजपा चंदौली के विकास पुरुष पंडित कमलापति के नाम को मिटाने के षड्यंत्र कर रही है। ऐसा पहले भी हुआ और आगे भी भाजपा […]