चंदौली

चंदौली। आधे घंटे की बारिश से मार्गो पर भरा पानी


सकलडीहा। इसे विडम्बना कहे या विभागीय अधिकारियों की लापरवाही। एक साल बाद भी कस्बा की मुख्य सड़क का निर्माण तो दूर नाला निर्माण भी पूरा नही हो पाया। रविवार की सुबह हुई आंधे घंटे की बारिश में सकलडीहा कस्बा से लेकर सड़क झील के रूप में तब्दील हो गया। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। व्यापारियों द्वारा हो हल्ला मचाने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रयास से पिछले साल पौने चार करोड़ रूपया पीडब्ल्यूडी विभाग को स्वीकृत हुआ। जिससे सकलडीहा कस्बा की दो किलोमीटर मुख्य मार्ग के साथ दोनों तरफ नाला और पटरी निर्माण निर्धारित किया गया था। साल भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। सुबह आधें घंटे की बारिस के कारण कस्बा सहित तहसील, ब्लॉक, सीओ कार्यालय, इंटर कॉलेज मार्ग सहित मुख्य मार्ग झील के रूप में तब्दील हो गया है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बा के कृष्णा सेठएराजेश सेठए पवन वर्माए दिलीप गुप्ताए प्रिंस जायसवाल आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।