चंदौली

चंदौली।केन्द्रीय मंत्री के पहल पर सीएसआर फंड से लगा आक्सीजन प्लांट


चंदौली। केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय की पहल पर भारतीय मूल की अंतर्राष्ट्रीय कंपनी कैपजेमिनी द्वारा सी०एस०आर०् फण्ड के माध्यम से 200 एलपीएम लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट चन्दौली के पंडित कमलापति त्रिपाठी मुख्य चिकित्सालय में लगाया जाएगा। यहाँ हाल में ही उद्योगपतियों द्वारा लगाये गये ऑक्सीजन प्लांट के अतिरिक्त इस ऑक्सीजन प्लांट के लगने से चन्दौली और वहाँ के निवासियों के लिए यह एक बड़ी राहत भरी कोविड नियंत्रण के साथ साथ दूरगामी उपलब्धि होगी। इस पहल के अंतर्गत 100 बेड से अधिक पर निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहेगी। यह ऑक्सीजन प्लांट फ्रांस निर्मित और उच्च स्तरीय गुणवत्ता पर आधारित होगा। इस प्लांट पर लगभग 1.75 करोड़ रुपये की लागत आएगी। और 3 वर्ष तक कंपनी इस ऑक्सीजन प्लांट के रखरखाव का भी खर्चा वहन करेगी। कोविड महामारी से जनपद में व्याप्त कठिनाईयों के समाधान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह प्लांट एक मील का पत्थर साबित होगा। कैपजेमिनी विभिन्न राज्य सरकारों और नगर निगमों के साथ मिलकर कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग दे रही है। सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डा० पाण्डेय ने आवश्यक एमओयू सम्बंधित कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह को निर्देशित किया है और भविष्य में कम्पनी से वार्ता हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को अधिकृत किया है। चन्दौली के अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा में 02 एलपीएम वाला ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। कैपजेमिनी ने चन्दौली में 200 एलपीएम की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाने की केन्द्रीय मंत्री डॉ ० पाण्डेय की पहल का स्वागत किया। कैपजेमिनी ने विश्वास जताया है कि डॉ० पाण्डेय के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में चन्दौली में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई को अवश्य जीतेंगे।