चंदौली

चंदौली। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रध्वज


चंदौली। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं०दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कॉर्नर स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं भी उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा अन्य सदस्याओं के साथ महिला कल्याण संगठन की ओर से मंडल रेल अस्पताल में मरीजों को कंबल व फल आदि भेंट किया गया और साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी।