चहनियां। लक्ष्मनगढ से रामगढ़ वाया रईया मुख्य सड़क पर लक्ष्मनगढ व रईया गॉव में सड़क पर जल जमाव होने के कारण लोगो के आवागमन में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कतिपय लोगों द्वारा नाबदान का पानी प्राय: उक्त सड़क पर बहाया जाता है। जिससे जलजमाव से कीचड़ तथा फिसलन बनी रहती है। जिससे प्राय: लोग गिरकर घायल होते रहते है। लक्ष्मनगढ़ से रामगढ वाया रईया सड़क बाबा कीनाराम धाम तक जाने वाली सड़क है। जिसकी दुर्दशा से प्राय: दर्शन करने हेतु जाने वाले दर्शनार्थियों को उक्त गावों में जलजमाव व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इस संदर्भ में बिगत वर्ष बलुआ पुलिस ने मार्ग के निकट रहने वालों को अपने नाबदान का पानी सड़क पर न बहाये जाने का सख्त निर्देश दिया था। जिससे कुछ दिन तक नाबदान का पानी बन्द रहा लेकिन थाना प्रभारी के जाते ही पुन: मनबढ़ों ने नाबदान का पानी बहाना शुरू कर दिया। जिससे राह चलना दुष्कर व कठिन हो गया है। ग्रामवासियों ने इस संदर्भ में जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए सड़क पर नाबदान का पानी बहाने वालों पर कार्रवाई की अपील किया है। कहा कि नाबदान का पानी सड़क पर बहने से जहां लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वही स्कूल जा रहे बच्चों के ऊपर वाहनों के आने-जाने से छींटा पड़ता है।
Related Articles
चंदौली।भाजपा सरकार में जनजाति समाज का हो रहा विकास: विशेश्वर
Post Views: 546 चंदौली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा की ओर से जनजाति धन्यवाद जनसभा का आयोजन रविवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जनजाति के राज्य मंत्री विशेश्वर टुडु ने किया साथ ही समाज के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे […]
चंदौली। नजदीक बैरियर लगे होने से सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
Post Views: 735 सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। सकलडीहा विकास खंड के अन्र्तगत कुल 310 बूथ बनाये गये थे। इस दौरान बैलेट और बाक्स लेने आये चुनाव कर्मियों ने दुव्र्यवस्था के कारण सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जिया उड़ाया। वही तहसील […]
चंदौली। कमालपुर पीएचसी को लिया गोद
Post Views: 435 चंदौली। सांसद व केंद्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिबंश उपाध्याय ने मंगलवार को सेवा ही संगठन के तहत ई पीएचसी व पीएचसी कमालपुर को गोद लिया। अस्पताल पर बाउंड्रीवाल, पानी, साफ सफाई, रास्ता आदि व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करवाने का […]