चंदौली

चंदौली।खुशहाली, समृद्घि के लिए रुद्राभिषेक


चंदौली। किसानो की खुशहाली के लिए स्थानीय झांसी स्थित टैफे फारगुसन एजेन्सी पर सावन के अन्तिम सोमवार को भगवान शिव के रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। किसानों के उपज में बढ़ोत्तरी, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ – साथ किसानों के जीवन स्तर को उपर उठाने के उद्देश्य से रूद्राभिषेक का आयोजन एजेन्सी डीलर अविनेन्द्र पटेल द्वारा आयोजित किये गये रूद्राभिषेक प्रकांड विद्घवान पं० बंशीधर दूबे द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर मैनेजर विनोद सिंह, असिस्टेन्ट मैनेजर सन्तदयाल सिंह, मिस्त्री कैलाश मौर्या, राजनाथ यादव, सन्तोष गोंड, पिंकु दूबे, दीपनारायण आदि उपस्थित रहकर रूद्राभिषेक में भाग लिया। सभी ने भगवान रूद्र की उपासना करते हुए देश के लोगों की खुशहाली, तरक्की के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर मैनेजर विनोद सिंह ने बताया कि टैफे फारगुशन टै्रक्टर उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है जिससे यह अधिक माइलेज देता है। इसका मेंटेनेंस काफी कम होने से किसानों पर बोझ कम पड़ेगा। यह टै्रक्टर अपने देश के साथ – साथ विश्व के कई देशों में निर्यात किया जाता है। इसकी गुणवत्ता को समझते हुए मैंने जनपद के किसानों को बेचने के लिए कम्पनी से अनुबंध किया।