चंदौली। समाजवादी महिला सभा का कार्यक्रम दरियापुर कबीरपुर, परोरवा चन्दौली में जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे महिलाओं से सम्बंधित उनके समाज के मुख्यधारा से जोडऩे के संदर्भ विस्तार से चर्चा हुई। तथा महिला सभा में जिला उपाध्यक्ष पद पर नागेश्वरी देवी चौहान को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा की सरकार में इंसाफ मिलना तो दूर जनपद में महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गरीब महिलाओं के अधिकार को दबाया जा रहा। इनका सुनने वाला कोई नही है। महिलाओं को सोचने की जरूरत है। अखिलेश यादव की सरकार थी तो हर धर्म की मानने वाली महिलाओं का मान सम्मान होता था। इस सरकार ने गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंसन मिलता था वह भी बन्द कर दिए व लड़कियों को लैपटॉप देना बंद कर दिया। कई एक योजना जो महिलाओं को मिलती थी वह भी बंद हो गई। इस झूठी सरकार को बदलने की जरूरत है। महिलाओं को संकल्प लेने की जरूरत है। एक धर्म निरपेक्ष सरकार अखिलेश यादव की बनने पर सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मान व योजनाओं फिर चालू होगी।
Related Articles
चंदौली। अधिक से अधिक वादों का हो निस्तारण
Post Views: 314 चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील सभागार चन्दौली में प्री .ट्रायल मोटर दुघर्टना दावा से सम्बन्धित एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली श्री नरेन्द्र कुमार झा, श्रीमान अपर जनपद न्यायाधीश […]
चंदौली। जल जमाव से ब्लाक रोड पर चलना दुश्वार
Post Views: 400 सकलडीहा। विकास खण्ड मार्ग से तहसील, सीओ कार्यालय और कोतवाली तक जाने वाली मार्ग पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गयी है। सुबह से शाम तहसील और ब्लॉक जाने वाली महिलाये और ग्रामीण गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर […]
चंदौली। चेयरमैन ने साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Post Views: 442 सैयदराजा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की पूर्वाह्न चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल पहुंचकर साफ.सफाई व्यवस्था के बारे मे प्रभारी निरीक्षक डाक्टर शैलेंद्र कुमार से पूछताछ किया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक डाक्टर शैलेन्द्र कुमार ने अस्पताल के जर्जर पड़े भवनों के ध्वस्तिकरण के लिए कहा। साथ ही अस्पताल में जल निकासी की समस्या […]