सकलडीहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान सीओ और कोतवाली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की तानाशाही पर जमकर भड़ास निकाला। वक्ताओं ने चेताया कि कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही कॉलेज प्रशासन द्वारा शुक्रवार से कॉलेज को दो दिन के लिये बंद करा दी गयी है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का सीओ और कोतवाली पुलिस के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। आरोप लगाया कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता पूर्वक दुव्र्यवहार किया गया है। सीओ और कोतवाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होने तक आन्दोलन जारी रहेगा। वही एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री विद्या सागर ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन एबीवीपी कार्यकर्ताओ की आवाज को सुनने के बजाय दबाना चाह रहा है। आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने संगठन के माध्यम से शासन स्तर तक मामला उठाने की बात कही है। इस दौरान मौके पर एबीवीपी जिला संयोजक विनय पांडेय, विद्या सागर, राहुल सिंह, कुंदन सिंह, अवनीश पांडेय, शैलेष मिश्रा, रिंकू तिवारी, मोनू पांडेय, अमित तिवारी, सुभाष चंद यादव, विवेक, राहुल विश्वकर्मा, रितेश तिवारी, अवधेश तिवारी, अजीत, दिलीप पांडेय, सत्यप्रकाश गुप्त, अश्वनी त्रिपाठी, अंकुर, डा० मनोज गिरी, अजीत सिंह, शैलेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
Related Articles
क्या है अलविदा जुमा और इस्लाम में क्यों माना गया है इसे खास?
Post Views: 302 नई दिल्ली, ईद इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने के पहले दिन मनाई जाती है। यह महीना रमजान के बाद आता है। ईद से पहले रमजान के दौरान जमात-उल-विदा यानी आखिरी जुमे की नमाज का महत्व बड़ा माना गया है। इस्लाम धर्म में जुमा यानी शुक्रवार के दिन को भी खास माना गया […]
चंदौली। राष्ट्रीय लोक अदालत में ३५७४ वाद निस्तारित
Post Views: 476 चंदौली। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अजीत सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद एवं बाह्य स्थित न्यायालयों में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 3574 मुकदमों का निस्तारण किया। इसके अलावा बैंकों द्वारा 453 ऋण खातों का निस्तारण कर […]
चंदौली I डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियाद
Post Views: 533 नौगढ। जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे कुल 66 प्रार्थना पत्र पड़ा जिसमें 8 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण मौके पर किया गया। जिला स्तरीय आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे क्षेत्र के गांवो से आए फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को बतलाते […]