सकलडीहा। वातावरण को दूषित होने से बचाने में पौधों की अहम भूमिका होती है। लेकिन बीते कुछ समय से जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है उससे वातावरण दूषित हुआ है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। उक्त विचार रविवार को सकलडीहा पीजी कालेज में पौधरोपण के अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ० प्रमोद कुमार सिंह ने ब्यक्त किया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में सकलडीहा पीजी कालेज मे प्राचार्य के नेतृत्व में कालेज परिसर में दर्जनों वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ० प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ का हमारे जीवन में अतुलनीय योगदान सहित समृद्ध का कारक व प्राण वायु है। इसके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। वही इस अवसर पर डॉ० अरुण कुमार उपाध्याय, डॉ० शमीम राइन, डॉ० पवन कुमार अनुष्का मोदनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।उधर सकलडीहा विकास खंड के धरहरा ग्राम पंचायत में भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा के प्रदेश कार्यसिमित सदस्य अमित सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। इस दौरान नानक पांडेय सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।लतीफशाह बांध का ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने किया निरीक्षण
Post Views: 600 चकिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को तहसीलदार फूलचंद्र, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, नायब तहसीलदार, कोतवाल नागेन्द्र प्रताप के साथ लतीफशाह बांध पर पहुंच का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम ने कहा कि अगले 1 सप्ताह में कार्य योजना बनाकर संभव प्रारंभिक कार्यों को क्रियाशील किए जाने का […]
चंदौली। हर्षोउल्लास के साथ मना प्रधानमंत्रीका ७१वां जन्मदिन
Post Views: 403 चंदौली। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपाइयों ने केक काटकर सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की मंगलकामनाएं की। साथ ही एक.दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। तत्पश्चात भारतीय […]
चंदौली।गुरु शिष्य परम्परा पर आधारित बाबा अघोरेश्वर भगवान राम जी के उद्घोष
Post Views: 1,042 चंदौली। हम अपने साधुओं को कहता हूं देखों किसे कैसे सम्बोधन करना चाहिए, कब कहा बैठना चाहिए, कब कितना मात्रा में बोलना चाहिए, क्या बोलना चाहिए, क्या नहीं बोलना चाहिए, यह सब सीखना चाहिये और आज तुम नहीं सिखोगे तो यह परम्परा टूट जायेगा और फिर बीच में का कड़ी टूट जाने […]