चंदौली

चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन


मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक तहसील में Óस्टील की थालीÓ औरÓ कलछूलÓÓ लेकर ब्लॉक स्तर पर महिला कांग्रेस महिला कार्यकर्ता युवा कांग्रेस और अन्य मोर्चा से जुड़ी महिलाओं का राज्यव्यापी आंदोलन होगा! जिसमें खाद्य तेल रसोई गैस डालो व अन्य घरेलू सामान साहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि व पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ महिलाओं के नेतृत्व मैं हर जिले मैं ब्लॉक स्तर पर आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसमें महिला कांग्रेस कार्यकर्ता महिला नेता और कार्यकर्ता युवा और अन्य विभागों व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को शामिल होना अनिवार्य है। विरोध कार्यक्रम में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि संभावित प्रभाव और जनता पर विशेष रुप से घरों पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का विरोध थाली बजाकर किया जा सकता है। महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा की सभी महिलाओं और सभी पदाधिकारियों के इस प्रदर्शन में शामिल होना अनिवार्य है।