चंदौली

चन्दौली। सामूहिक विवाह में ६७ जोड़ों ने लिया फेरा


चकिया। ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शहनाई की धुन में ब्राह्मण मंत्रोच्चार के बीच 46 तो मौलवी ने कलमा पढ़ा कर 2 युवा जोड़ों की शादी कराई। जहां 44हिंदू व 2 मुस्लिम जोड़ा एक.दूजे के हुए। वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। समारोह में पारंपरिक शादी विवाह धूम मच गई। गांव गिरांव से आई महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वर कन्या सहित उनके स्वजनों ने नाश्ता भोजन किया। विधायक कैलाश खरवार, और खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह यादव ब्लाक प्रमुख शम्भु नाथ सांसद पकौड़ी कोल, डा कुन्दन यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष रामलाल सिंह यादव समेत अन्य अतिथि गणों ने नव दंपतियों को आशीष दिया और सुखमय जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले करने सहित अन्य कई लाभकारी योजनाएं सरकार चला रही है। जरूरत है गरीब समाज योजना का लाभ ले। समाज कल्याण विभाग की ओर नव दंपतियों को उपहार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आशीर्वाद समारोह में एडीओ पंचायत नारायण दत्त तिवारी, अमर सिंह, अरविंद पांडेय, सत्य प्रकाश गुप्ता, सीपी उपाध्याय, हसमतुल्ला, इंजीनियर अवधेश सिंह यादव, ओम प्रकाश सिंह, नवीन सोनकर सहित वर और वधू पक्ष के लोग मौजूद रहे। वही शहाबगंज ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 21 जोड़ों की शादी पूरी विधि विधान व मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन, विधायक चकिया कैलाश खरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह एवं श्रीमती सरिता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों द्वारा वर.वधुओ को आशीर्वाद एवं नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई।