चंदौली। किसानों के 1808 एकड़ जमीन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जबरिया ताल घोषित कर दिए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी और हजारों किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। तथा जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। धरना एवं प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि अ_ारह सौ 8 एकड़ जमीन का मामला चंदौली के लिए आने वाले दिनों में राजनीति का बड़ा मुद्दा बनेगा। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं सरकारों को इसका हिसाब किताब चुकाना बड़ा महंगा साबित होगा। हर हाल में किसानों की पुश्तैनी जमीन को वापस करनी पड़ेगी। सभा को संबोधित करते हुए सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि पूरी की पूरी समाजवादी पार्टी और खुद में लगभग तीन बार जिलाधिकारी कार्यालय आ चुका हूं लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी एक न एक बहाना बनाते फिर रहें पूर्व सांसद रामकिशन जी ने कहा कि किसानों के इस पुश्तैनी जमीन को बहुत ही साजिश के तहत छीनने का प्रयास सरकार कर रही है इस को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर किसानों के सारे रिकार्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में चन्द्रशेखर यादव, केशव राजभर, महेंद्र राजभर, त्रिवेणी खरवार, सुदामा यादव, अंकित यादव, रवि चौबे आदि रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद ने किया।
Related Articles
चंदौली। वनवासी महिलाओं ने बीडीओ का किया घेराव
Post Views: 371 चहनियां। क्षेत्र के बेलवानी गांव की बनवासी महिलाओं ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर गुरुवार को खण्ड विकास कार्यालय का घेराव किया। घेराव की सूचना पर पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को समस्या का निदान करने का निर्देश दिया। शौचालय, आवास, बृद्धा, विधवा पेंशन, बस्ती की सफाई, […]
चंदौली। गर्भवती महिलाओं के सेहत की हुई जांच
Post Views: 421 चंदौली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दौरान जनपद स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की गयी। इस दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच और अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क किया गया। वहीं उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान किया गया। ताकि उन्हें उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर […]
चंदौली। बीमार बिट्टू की मदद के लिए आगे आये पूर्व विधायक
Post Views: 397 सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव निवासी दिव्यांग दंपती शिवपूजन राम और तारा देवी का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र बिट्टू किडनी के रोग से पीडि़त है। जिसके ईलाज व मदद के लिए सपा के मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सामने आए। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद सैयदराजा के पूर्व विधायक […]