चंदौली

चन्दौली। स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक:सूर्यमुनि


सकलडीहा। विकास खण्ड के चकरिया गांव स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक बाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता का मुख्य अतिथि भाजपा नेता व विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो खो सहित विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि खेल से जीवन में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सर्वागीण विकास के लिए बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। खेल से हम अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन कर सकते है। मजबूत इच्छा शक्ति से किया गया हर कार्य सफलता तक पहुंचाता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार छात्र.छात्राओं की शिक्षा को लेकर गंभीर है। होनहारों के सम्मान से लेकर रोजगार के अवसर सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका विभा सिंह, कांता सिंह, अरूण मिश्रा, विजय गुप्ता, कुमुदबिहारी सिंह, अमित चौरसिया, शशांक शेखर, अमित पाण्डेय, गगन सिंह, विपुल, प्रियांशु, शिशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।