चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ज्योति कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आगामी 14 मई 2022 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सीनियर डिविजन चंदौली श्री विभांशु सुधीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वाधान में 14 मई दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकार दांडिक वादों, धारा 138 एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, राजस्व वाद, भूमि अधिग्रहण वाद एवं अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वाधान में 14 मई 2022 दिन शनिवार को आयोजित होने राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के सभी न्यायालय एवं विभागों से संबंधित अधिक से अधिक मामलों वादों का निस्तारण करा कर प्रभावी लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
Related Articles
चंदौली।मतदान के प्रति लोगों को किया जागरुक
Post Views: 533 चहनियां। सकलडीहा विधानसभा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक नैढी के प्रांगण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडुलीडर्स गु्रप के संयोजक सचिन सिंह ने बच्चों से अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा। एडुलीडर्स संयोजक निशा सिंह ने 80 वर्ष से ऊपर के […]
चंदौली।नहर क्षतिग्रस्त होने से कई एकड़ फसल जलमग्न
Post Views: 662 चहनियां। शासन द्वारा अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की आय दुगुनी करने का लगातार दम्भ भरा जा रहा है। लेकिन उन्ही के अधिकारियों कर्मचारियों के हीलाहवाली और भ्रष्टाचार पूर्ण कार्यों का खामियाजा किसान भुगत रहे है। इसका ताजा उदाहरण है बलुआ पम्प कैनाल से गुरेरा होते हुए रइयाँ तक जाने वाली मुख्य […]
चंदौली।मुख्यमंत्री ने ९६३ करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Post Views: 290 चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान में 963 करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया। उन्होंने किसानों की उन्नति के साथ ही उनके प्रति सरकार के फिक्र को भी मंच के माध्यम से व्यक्त किया। सीएम ने अपने अभिभाषण में जनपद के ढांचागत विकास के साथ […]