आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के एसआई सुभाष तिवारी व हरिश्चन्द्र यादव ने बुधवार को छावनी हाईवे कट पर चेकिंग के दौरान चोरी के मामलों में शामिल बाइक सवार तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में आजाद कुमार पुत्र रामदुलार निवासी फैजुल्लापुर, सुरेन्द्र राम पुत्र शोभनाथ राम निवासी कटघर लालगंज, इंतखाब आलम पुत्र मो. अनीश निवासी कटघर लालगंज शामिल हैं। उनके पास से कुल 2150 रुपये व आजाद के पास से तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ मेें आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक को 27 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय लालगंज की गली से चोरी किया था। 3 सितंबर को प्रजापति हास्पिटल के पास से एक महिला को बातचीत में भरमाकर उसके कान की बाली व लाकेट निकलवाकर व कुछ पैसे एक पर्स में रखवाकर भाग गए थे।
Related Articles
ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमले से समर्थकों में गुस्सा
Post Views: 444 रात में ही मार्टीनगंज ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचने लगी थी भारी भीड़ बरदह, आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के विकासखंड मार्टीनगंज के ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा के ऊपर शुक्रवार की देर रात हेलमेट लगाए अपाचे बाइक सवार चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उस समय वह अपने प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू के […]
मांगपत्रोंपर जिला प्रशासनकी अधिकारियोंसे परिचर्
Post Views: 884 सबसे अधिक मामले दिव्यांगजनोंके रहे, सम्बन्धित अधिकारीने दी पूरी रिपोर्ट आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबन्धक, दिव्यांग कल्याण समिति, ग्राम व पोस्ट बछवल, ब्लाक व तहसील मेंहनगर के समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ उनकी समस्याओं एवं सौंपे गये मांग पत्र पर विभिन्न विभागों […]
मजदूर हत्याकांड मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी पेशी अब 16 को होगी सुनवाई –
Post Views: 869 आजमगढ़ : हत्या के मुकदमे में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इस मुकदमे में शासन की तरफ से नियुक्त विशेष लोक अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने बताया कि एक अधिवक्ता के आकस्मिक निधन के कारण दीवानी बार एसोसिएशन […]



