महागामा (गोड्डा)। महागामा प्रखंड क्षेत्र के कर्कटडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी मूल वासियों को रोटी बेटी माटी की दुहाई देती है, लेकिन यह भ्रमित करने वाला स्लोगन है।
महागामा प्रखंड क्षेत्र के कर्कटडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हमला बोला कहा कि भाजपा आदिवासी मूल वासियों को रोटी बेटी माटी की दुहाई देती है लेकिन यह भ्रमित करने वाला स्लोगन है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है और उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचती रही है। हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा यहां कोई न बंटा है ना टूटा है, लेकिन इस चुनाव में कुटने का काम पक्का है। मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समर्थन में रविवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
वहीं, हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। यहां भाजपा का एक समूह आकर षडयंत्र रचने में लगा है। इसलिए आप सभी को हम आगाह करने के लिए आए हैं। एक वर्ष से पहले से पहुंच कर यहां के अमन चैन को तोड़ना चाहते हैं। भाजपा की किसी से नहीं बनती है।





