News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : सचिन वाजे को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, एंटीलिया मामले में UAPA के तहत चलेगा मुकदमा


नई दिल्ली, मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में बम लगाने के मामले में वाजे के खिलाफ यूएपीए के तहत केस चलाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और गुजरात से 120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 60 किलोग्राम ड्रग जब्त की है और मामले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब के 35 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने यह कार्रवाई सबूत जुटाने के लिए की है। इधर, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 30वें दिन में प्रवेश कर गई है। सांसद राहुल गांधी ने मांड्या जिले के मल्लेनहल्ली से एक बार फिर पदयात्रा शुरू कर दी है। बीते दिन सोनिया गांधी भी इस पदयात्रा में शामिल हुईं थी।

  • जैसिंडा अर्डर्न ने पीएम मोदी को न्यूजीलैंड आने का न्योता दिया

    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने नरेंद्र मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने यह निमंत्रण किवी इंडियन हॉल में आयोजित विश्व सद्भावना कार्यक्रम में दिया।

  • 12:37 PM, 07 Oct 2022

    सचिन वाजे की याचिका खारिज

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर दिया है। वाजे ने एंटीलिया बम मामले के संबंध में यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी के आदेश को चुनौती दी थी।

  • 12:03 PM, 07 Oct 2022

    महाराष्ट्र के लोगों को शिंदे सरकार देगी दिवाली पैकेज

    महाराष्ट्र सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव जारी कर राज्य के 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए दिवाली पैकेज योजना की घोषणा की है। उसके लिए 513 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

  • 11:59 AM, 07 Oct 2022

    दिल्ली हाईकोर्ट का शिबू सोरेन को नोटिस

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने झामुमो के राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को एक नोटिस जारी किया है। सोरेन के पक्ष में दिए गए स्टे आर्डर को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चुनौती दी थी।

  • 11:42 AM, 07 Oct 2022

    नोएडा में मुठभेड़ के बाद छेनू गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार

    फिल्म सिटी, नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को छेनू गैंग के एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की पहचान दानिश उर्फ सैयार उर्फ चीता के रूप में हुई। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं।

  • 11:05 AM, 07 Oct 2022

    ईडी के सामने पेश हुए डी के शिवकुमार

    नेशनल हेराल्ड मनी लान्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार आज ईडी के सामने पेश हुए। ईडी ने उन्हें कल भी पेशी के लिए बुलाया था लेकिन शिवकुमार ने ईडी से समय मांगा था।

  • 10:58 AM, 07 Oct 2022

    दुमका में युवक ने एक लड़की को आग के हवाले किया

    झारखंड के दुमका में एक लड़की को आग के हवाले कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और पीड़िता से शादी करना चाहता था।

  • 10:38 AM, 07 Oct 2022

    कर्नाटक के कटक में जुलूस के दौरान झड़प, दो समूहों के 20 लोगों पर FIR

    दशहरा के जुलूस मार्ग को लेकर दलितों और कुछ लोगों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। मामले में 20 लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 9 मामले दलितों द्वारा दर्ज किए गए हैं। वहीं, दूसरे समूह ने दलितों के खिलाफ हत्या के प्रयास के 11 मामले दर्ज कराए हैं।

  • 10:31 AM, 07 Oct 2022

    डालर के मुकाबले रुपया 82.22 पर आया

    तेल की कीमतों में वृद्धि के साथ आज रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को सुबह के कारोबार में गिरावट के चलते अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 82.22 पर आ गया।

  • 10:23 AM, 07 Oct 2022

    थरूर ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल सीमित करने की वकालत

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। उन्होंने पार्टी में प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल को सीमित करने का समर्थन किया है और 2024 के आम चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को पुनर्जीवित और फिर से सक्रिय करने का आह्वान किया है।

  • 10:12 AM, 07 Oct 2022

    कोरोना मामलों में आई गिरावट

    कोरोना मामलों में आई गिरावट

    भारत में कोरोना के मामलों में आज गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के करीब दो हजार मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 30,362 हो गई है।

  • 10:10 AM, 07 Oct 2022

    केंद्र ने चीफ जस्टिस यूयू ललित से अपने उत्तराधिकारी का नाम मांगा

    भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित एक महीने बाद रिटायर होने जा रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने उन्हें अपने उत्तराधिकारी का नाम बताने के लिए कहा है। केंद्र के अनुसार यह चल रही प्रक्रिया और निर्धारित नियमों के अनुसार किया गया है।

  • 09:55 AM, 07 Oct 2022

    एनसीबी ने 120 करोड़ से अधिक की ड्रग पकड़ी

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और गुजरात से 120 करोड़ से अधिक की 60 किलोग्राम मेफेड्रोन दवा जब्त की है। इस मामले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

  • 09:35 AM, 07 Oct 2022

    अमित शाह आज सिक्किम में डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज सिक्किम के गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

  • 09:28 AM, 07 Oct 2022

    भारत जोड़ो यात्रा का आज 30वां दिन

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30वां दिन है और राहुल गांधी हर रोज की तरह आज भी कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। जानकारी के अनुसार आज इस यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगी।

  • 09:16 AM, 07 Oct 2022

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 जगहों पर छापेमारी की है।