नेशनल डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम ने कोविड-19 टीके की अब तक खुराक नहीं लेने वाले लोगों का प्रवेश शहर के मॉल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थलों पर रोकने के लिए ‘टीका नहीं तो प्रवेश नहीं’ नियम लागू करने को लेकर 100 टीमों का गठन किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने टीके की खुराक नहीं लेने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें चेतावनी देने के लिए मंगलवार शाम इस अभियान की शुरुआत की थी। अधिकारी ने बताया कि टीम ने कई मॉल, होटल और रेस्तरां में पहले दिन करीब 3,000 लोगों की जांच की, जिनमें से 28 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अब तक टीके की दूसरी खुराक या दोनों खुराक नहीं ली है। ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) विभाग के निदेशक एच जे सोलंकी ने बताया कि विभाग ने मंगलवार शाम से इस अभियान की शुरुआत की है और आने वाले दिनों में भी टीके की खुराक लेने को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
Related Articles
GT vs LSG : ऋद्धिमान साहा ने जड़ा अर्धशतक, शानदार लय में दोनों सलामी बल्लेबाज
Post Views: 434 GT vs LSG : आईपीएल 2023 के 51वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ हो रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आज के मैच में एलएसजी के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को मौका मिला है। वह तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक […]
किसी भी देश संग रुपये में कारोबार को मिली छूट; आरबीआइ ने रुपये में आयात-निर्यात सेटलमेंट को दी मंजूरी
Post Views: 853 नई दिल्ली। आरबीआइ ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय आयातकों व निर्यातकों को भारतीय रुपये में अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने की इजाजत दे दी है। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक के इस फैसले से देश में डालर की मांग पर लगाम लगेगी जिससे भारतीय रुपये के अवमूल्यन को […]
कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के टिकट कटने की अटकलें, बेटे करण भूषण लड़ेंगे चुनाव
Post Views: 619 गोंडा। कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटने का संकेत दिया है। इस सीट पर उनकी जगह बेटे करण भूषण सिंह के उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें हैं। नवाबगंज के पैतृक गांव विश्नोहरपुर में सांसद के सर्मथकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए और बधाई दी। […]




