नेशनल डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम ने कोविड-19 टीके की अब तक खुराक नहीं लेने वाले लोगों का प्रवेश शहर के मॉल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थलों पर रोकने के लिए ‘टीका नहीं तो प्रवेश नहीं’ नियम लागू करने को लेकर 100 टीमों का गठन किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने टीके की खुराक नहीं लेने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें चेतावनी देने के लिए मंगलवार शाम इस अभियान की शुरुआत की थी। अधिकारी ने बताया कि टीम ने कई मॉल, होटल और रेस्तरां में पहले दिन करीब 3,000 लोगों की जांच की, जिनमें से 28 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अब तक टीके की दूसरी खुराक या दोनों खुराक नहीं ली है। ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) विभाग के निदेशक एच जे सोलंकी ने बताया कि विभाग ने मंगलवार शाम से इस अभियान की शुरुआत की है और आने वाले दिनों में भी टीके की खुराक लेने को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
Related Articles
सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Post Views: 27 Gold Prices Today: सोने की कीमतों (Gold Price) में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है. मल्टीपल कमॉडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने (Gold) का वायदा भाव 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुआ. वहीं चांदी (Silver prices) वायदा 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ […]
राहुल गांधी का सरकार पर हमला
Post Views: 20 नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में महंगाई, बेरोज़गारी, कृषि संकट और ‘चीन के कब्जे’ की वजह केंद्र सरकार की विफलता है। उन्होंने ट्वीट किया कि महंगाई, बेरोज़गारी, कृषि संकट, चीन के क़ब्ज़े – सबकी जड़ एक ही है- मोदी सरकार का अहंकार, […]
बंगाल में बीजेपी को एक और झटका, विधायक कृष्ण कल्याणी ने छोड़ी पार्टी
Post Views: 20 पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, बीजेपी को छोड़कर किस दल में शामिल होने जा रहे है, इस बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सत्ता में आने के बाद से […]




