डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार मार्ग के जमुनीबारी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक टेम्पो की टक्कर से गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी शम्भूनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शम्भूनाथ ने बताया कि वह अपनी बाइक से सैदपुर से चंदवक आ रहे थे, जैसे ही जमुनीबारी गांव के समीप पहुचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो रिक्शे ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शम्भूनाथ के सिर और हाथ में चोटें आईं तथा दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नही मिली है शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।
Related Articles
जहानाबाद: अभिव्यंजना की अपार क्षमता से पूर्ण एक समृद्ध भाषा है हिन्दी : उमाशंकर
Post Views: 1,232 विश्व हिंदी दिवस पर एसएन कॉलेज में कार्यक्रम का हुआ आयोजन जहानाबाद। स्थानीय एसएन सिंहा कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता प्राफ़ेसर उमाशंकर सिंह हिंदी विभागाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रो ओमप्रकाश वर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ अर्जुन शर्मा ने […]
नकली वैक्सीन की आपूर्ति में गिरफ्तार आरोपित लक्ष्य का दिल्ली से भी रहा नाता
Post Views: 940 नई दिल्ली, । नकली कोरोनारोधी वैक्सीन की आपूर्ति करने के आरोप में बनारस एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार लक्ष्य जावा के बारे में उसके पड़ोसी भी कुछ ज्यादा नहीं जानते हैं। लक्ष्य जावा अपने माता, पिता व एक भाई के साथ ई-7/4, मालवीय नगर में रहता था। हालांकि करीब डेढ़ साल पहले परिवार ने […]
साढ़े तीन महीने में ही IAS प्रकाश चंद्र का तबादला, प्रतापगढ़ DM के पद पर संजीव रंजन की तैनाती
Post Views: 603 प्रतापगढ़ : आइएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव जनपद के जिलाधिकारी के रूप में साढ़े तीन महीने से रह सके। उनको शासन ने रविवार को यहां से हटा दिया। प्रकाश चंद्र प्रतापगढ़ में कई साल पहले एडीएम के रूप में भी सेवा दे चुके थे। मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के रहने वाले प्रकाश […]




