डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार मार्ग के जमुनीबारी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक टेम्पो की टक्कर से गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी शम्भूनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शम्भूनाथ ने बताया कि वह अपनी बाइक से सैदपुर से चंदवक आ रहे थे, जैसे ही जमुनीबारी गांव के समीप पहुचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो रिक्शे ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शम्भूनाथ के सिर और हाथ में चोटें आईं तथा दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नही मिली है शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।
Related Articles
UP Board Toppers List 2023: 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में सुभाष ने किया टॉप
Post Views: 6 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी घोषित कर दी है। हाईस्कूल में प्रियांशी ने टॉप […]
मुर्दों को रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए जाने के मामले में फार्मासिस्ट और सिस्टर इंचार्ज पर कार्रवाई
Post Views: 4 न्यूरोसाइंसेज कोविड अस्पताल में तैनात सिस्टर इंचार्ज मंजुलिका मिश्रा और फार्मासिस्ट नागेंद्र वाजपेई को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है. न्यूरोसाइंस अस्पताल के स्टाफ को बुलाकर बयान दर्ज किए गए थे. कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के हैलट अस्पताल में मुर्दों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने के मामले में जांच कमेटी गठित की गई […]
यूपी के दौरे पर CM केजरीवाल, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,
Post Views: 17 आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूपी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से […]




