पड़ाव। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के समीप खड़ी ट्रेलर में टकराने से आटो सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वही आटो में सवार एक तीन माह के शिशु की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आटो से निकालकर वाराणसी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर 5.30 बजे वाराणसी से दाह संस्कार कर छ: लोग मोहित पुत्र कबीरदास 40 वर्ष, बेबी पत्नी मोहित 36 वर्ष आंनद पुत्र मोहित 06 वर्ष, वैशाली पुत्री मोहित 14 वर्ष, शशि पत्नी मुकेश 45 वर्ष संजय पुत्र स्व मुन्नीलाल 41 वर्ष ऑटो मे सवार होकर ग्राम मंगरोर थाना चकिया जा रहे थे। जैसे ही आटो पड़ाव से रामनगर रोड पर पंहुचा था की ऑटो चला रहा मोहित को झपकी आ गया और कटेसर गाँव के समीप एक खड़ी ट्रेलर मे जोरदार टक्कर हो गया और ऑटो मे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पाकर पहुंची जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ ऑटो मे सवार सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने तीन माह की बच्ची ऋचा पुत्री विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रीता देवी के बेटे वाराणसी में ही रहते थे जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत के बाद दाह संस्कार कर घर चकिया जा रहे थे।
Related Articles
करवा चौथ पर घर आ रही महिला सिपाही से रेप, विरोध करने पर तोड़ा दांत; वारदात से यूपी में हड़कंप –
Post Views: 2 प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर बिधनू। सेन पश्चिम पारा कोरियां चौकी क्षेत्र पाली रोड पर शनिवार देर शाम करवा चौथ के त्योहार पर अयोध्या से छुट्टी लेकर ससुराल आ रही महिला सिपाही संग युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध पर सिपाही ने आरोपित के हाथ की अंगुली में काट लिया। […]
प्रयागराज में बढ़ रही बमबाजों की तादात गुड्डू मुस्लिम के बाद अब वकील ने एकतरफा प्रेम में किया विस्फोट
Post Views: 1 प्रयागराज: इकतरफा प्रेम में कत्ल और आत्महत्या की घटनाएं हमेशा से पुलिस के लिए सिरदर्द रही हैं। ऐसे ही एक मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी से इनकार और मोबाइल नंबर ब्लाक करने पर युवती के घर पर बमबाजी कर दी थी। पुलिस से […]
चन्दौली।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनी जयंती
Post Views: 1 चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण द्वारा दीप प्रज्वलित कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। जिलाधिकारी ने […]




