पड़ाव। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के समीप खड़ी ट्रेलर में टकराने से आटो सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वही आटो में सवार एक तीन माह के शिशु की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आटो से निकालकर वाराणसी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर 5.30 बजे वाराणसी से दाह संस्कार कर छ: लोग मोहित पुत्र कबीरदास 40 वर्ष, बेबी पत्नी मोहित 36 वर्ष आंनद पुत्र मोहित 06 वर्ष, वैशाली पुत्री मोहित 14 वर्ष, शशि पत्नी मुकेश 45 वर्ष संजय पुत्र स्व मुन्नीलाल 41 वर्ष ऑटो मे सवार होकर ग्राम मंगरोर थाना चकिया जा रहे थे। जैसे ही आटो पड़ाव से रामनगर रोड पर पंहुचा था की ऑटो चला रहा मोहित को झपकी आ गया और कटेसर गाँव के समीप एक खड़ी ट्रेलर मे जोरदार टक्कर हो गया और ऑटो मे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पाकर पहुंची जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ ऑटो मे सवार सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने तीन माह की बच्ची ऋचा पुत्री विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रीता देवी के बेटे वाराणसी में ही रहते थे जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत के बाद दाह संस्कार कर घर चकिया जा रहे थे।
Related Articles
‘ये बताओ ईवीएम जिंदा है या मर गया…’ 4 जून को रिजल्ट देखने के बाद PM मोदी ने सबसे पहले ऐसा क्यों कहा?
Post Views: 734 नई दिल्ली। एनडीए संसदीय दल की आज पहली बैठक बुलाई गई। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से गठबंधन दल का नेता चुना गया। पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए, हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल एलायंस है। उन्होंने सभी एनडीए घटक दलों के उन पर भरोसा […]
कोरोना को लेकर दायर पीआईएल पर आज HC में सुनवाई, केंद्र सरकार देगी हलफनामा
Post Views: 1,349 यूपी में कोरोना संक्रमण को लेकर दायर पीआईएल पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार हलफनामा पेश करेगी. प्रयागराज. यूपी में कोरोना संक्रमण को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. केंद्र सरकार अदालत में हलफनामा दाखिल करेगी. सरकार यूपी के पांच जिलों में स्वास्थ्य […]
नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, महिला ने कूदकर बचाई जान
Post Views: 417 नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 की पर्थला चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक चलती कार में पेट्रोल लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। कार चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। […]




