विन्ध्याचल। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन विन्ध्यवासिनी मंदिर के सन्नीकट सप्तऋषिपथ नए विशिष्ठ मार्ग पर स्थित एक दुकान में एक दारोगा द्वारा चुंदरी चुराने का चलचित्र सार्वजनिक हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में ख़बर आग की तरह फैल गई। चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा हुआ था, तो पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदार को मैनेज करने में जुट गए। क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कोतवाल वेद पांडेय मामले की जांच कर रहे है। जांच कर रहे कोतवाल ने पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच चल रही है जो दुकानदार उस वक्त दुकान पर मौजूद था उसकी रात्रि ड्यूटी होने के चलते अभी वह मिल नहीं पाया है। वायरल वीडियो ने दिख रहे पुलिसकर्मी की भी तलाश जारी है वह भी नहीं मिल पा रहा है। पुलिस जांच में मामला चाहे जो भी पर एक बार तो यही चर्चा जोरो पर है कि दारोगा जी चोर हो गए।
Related Articles
यूपी नगरीय निकाय चुनाव: कानपुर में 11 बजे तक 14.27 प्रतिशत वोटिंग, EVM में खराबी से मतदान हो रहा प्रभावित
Post Views: 2,204 कानपुर, उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, हमीरपुर और महोबा में मतदान है। सभी जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। 11 : 19 : 49 AM कानपुर क्षेत्र में 11 बजे तक […]
लंबी बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन, सैफई के लिए ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
Post Views: 1,213 नई दिल्ली, । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]
वाहनों में ‘वन नेशन वन नंबर’ की शुरुआत यूपी से,
Post Views: 6,663 लखनऊ । यूपी में वाहन पंजीयन के लिए ‘वन नेशन वन नंबर’ की शुरुआत प्रदेश में मिर्जापुर संभाग से हो गई है। वाहनों के लिए भारत ‘बीएच सीरीज’ का पहला नंबर मिर्जापुर से बुक हुआ है। मिर्जापुर निवासी अमित रंजन ओझा ने अपनी एक्सयूवी-300 के लिए नंबर लिया है। इस गाड़ी के लिए […]




