News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर जौनपुर नयी दिल्ली बलिया मऊ मिर्जापुर राष्ट्रीय सोनभद्र

यूपी नगरीय न‍िकाय चुनाव: कानपुर में 11 बजे तक 14.27 प्रत‍िशत वोट‍िंग, EVM में खराबी से मतदान हो रहा प्रभाव‍ित


कानपुर, उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, हमीरपुर और महोबा में मतदान है। सभी ज‍िलों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। 

11 : 19 : 49 AM

कानपुर क्षेत्र में 11 बजे तक कुल 14.27 प्रत‍िशत मतदान

  • कानपुर- 13.95
  • बिल्हौर- 30
  • घाटमपुर- 22
  • बिठूर-27.89
  • शिवराजपुर- 19

11 : 16 : 29 AM

औरैया में सुबह 11 बजे तक कुल 25.36 प्रतिशत वोटिंग

  • नगर पालिका परिषद औरैया- 23.02
  • नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर – 25.07
  • नगर पंचायत अटसू – 25.30
  • नगर पंचायत अछल्दा – 27.50
  • नगर पंचायत बिधूना – 28.48
  • नगर पंचायत दिबियापुर – 24.75
  • नगर पंचायत फफूंद – 23.46

10 : 07 : 19 AM

शिवराजपुर में 10:00 बजे तक 18 प्रत‍िशत मतदान

शिवराजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद 10:00 बजे तक 18 प्रत‍िशत वोटिंग हो चुकी है। यहां वार्ड 6 में 886 में 126 व वार्ड नंबर 3 में 941 में 150 वोट डाले जा चुके हैं।

9 : 51 : 20 AM

कानपुर देहात निकाय चुनाव में सुबह 9 बजे तक मत प्रतिशत

अकबरपुर नगर पंचायत: 12
पुखरायां नगर पालिका : 9.72
झींझक नगर पालिका : 10.50
अमरौधा नगर पंचायत : 15.17
डेरापुर नगर पंचायत : 13.79
रनियां नगर पंचायत : 11.01
रूरा नगर पंचायत : 11.26
मूसानगर नगर पंचायत : 9.17
कंचौसी नगर पंचायत : 10.67
रसूलाबाद नगर पंचायत : 10.83
सिकंदरा नगर पंचायत : 10.49
राजपुर नगर पंचायत : 9.56
शिवली नगर पंचायत : 15.84

9 : 50 : 49 AM

महोबा जिले का सुबह नौ बजे तक कुल 12.04 प्रतिशत मतदान

महोबा नगर पालिका : 8.84
चरखारी नगर पालिका : 10.20
कबरई नगर पंचायत : 12
खरेला नगर पंचायत : 12.45
कुलपहाड़ नगर पंचायत : 20

9 : 50 : 01 AM

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने क‍िया मतदान

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने क‍िया मतदान

हमीरपुर मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ले में बूथ संख्या आठ में वोट देने के बाद अमिट स्याही दिखातीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।

9 : 44 : 01 AM

कन्नौज जिले का मतदान प्रतिशत प्रात: 9:00 बजे

जनपद में कुल मतदान प्रतिशत: 11.64%

नगर पालिका
कन्नौज: 11.97%
छिबरामऊ: 11.50%
गुरसहायगंज: 12.10%

नगर पंचायत
तिर्वागंज: 12.25%
सिकंदरपुर: 11%
समधन: 9.05%
सौरिख: 12.25%
तालग्राम: 12.17%

9 : 39 : 22 AM

हमीरपुर जिले में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

हमीरपुर नगर पालिका : 9.46
मौदहा नगर पालिका : 10.72
राठ नगर पालिका : 12.24
सुमेरपुर नगर पंचायत : 9.80
कुरारा नगर पंचायत : 10.17
सरीला नगर पंचायत : 9.50
गोहांड नगर पंचायत : 8.91
कुल मतदान प्रतिशत : 10.59

9 : 35 : 43 AM

फर्रुखाबाद में 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

फर्रुखाबाद –7.5%

कायमगंज– 12.58%
कम्पिल– 12.00%
शमशाबाद–13.00%
खिमसेपुर — 10.00%
संकिसा–10.58%
नाबाबगज–13.05%
मोहम्मदाबाद–11.05%
कमालगंज–12.05%

कुल मतदान 11.45%

9 : 25 : 30 AM

बांदा में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

  • बांदा नगर पालिका : 10.84
  • अतर्रा नगर पालिका : 13 .00
  • बबेरू नगर पंचायत : 9.26
  • नरैनी नगर पंचायत : 9.11
  • बिसंडा नगर पंचायत : 8.76
  • ओरन नगर पंचायत : 15.00
  • तिंदवारी नगर पंचायत : 12.00
  • मटौंध नगर पंचायत : 10.07

9 : 24 : 49 AM

जनपद चित्रकूट में 9 बजे तक वोट प्रतिशत

– जिले का वोट प्रतिशत – 10.29
– नगरपालिका चित्रकूट धाम कर्वी -8.89
– नगर पंचायत मानिकपुर – 10.28
– नगर पंचायत राजापुर – 10.35
– नगर पंचायत मऊ – 11.64

9 : 23 : 53 AM

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई मेयर वंदना बाजपेई संग क‍िया मतदान

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई मेयर वंदना बाजपेई संग क‍िया मतदान

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रत्याशी वंदना बाजपेई के साथ बूथ-प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर.एस. पुरम काकादेव पर पहुंचकर अपना वोट डाला।

9 : 22 : 06 AM

कानपुर में नौ बजे तक 5.83 प्रत‍िशत हुआ मतदान

9 बजे तक मतदान 8.37 %
कानपुर- 5.83
बिल्हौर- 10
घाटमपुर- 10
बिठूर-8
शिवराजपुर- 8

8 : 50 : 28 AM

बांदा, हमीरपुर महोबा में वोटरों में द‍िख रहा उत्‍साह

बांदा, हमीरपुर महोबा में वोटरों में द‍िख रहा उत्‍साह

यूपी नगरीय न‍िकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में कानपुर और च‍ित्रकूट मंडल में मतदान जारी है। ऐसे में बांदा, हमीरपुर और महोबा में मतदाताओं में गजब का उत्‍साह नजर आ रहा है।

8 : 50 : 18 AM

वार्ड 2 की बूथ संख्या 17 और 28 में ईवीएम खराब

कानपुर में वार्ड 2 की बूथ संख्या 17 और 28 में ईवीएम खराब निकलने की वजह से मॉक पोल नहीं हो सका। अभी तक ईवीएम नहीं बदली जा सकी है। सुबह 6 बजे से मतदान कर्मी नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी में ईवीएम लेने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन ईवीएम अभी तक नहीं मिली।

8 : 31 : 16 AM

इटावा की तीन नगर पालिकाओं व तीन नगर पंचायतों के लिए हो रहा मतदान

जनपद की तीन नगर पालिकाओं इटावा सदर, भरथना व जसवंतनगर एवं तीन नगर पंचायतों इकदिल, बकेवर व लखना में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। कहीं पर लाइन है तो कहीं पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जिले के 389 बूथों पर 3 लाख 22 हजार 865 मतदाता अध्यक्ष पद के 83 व सभासद के 682 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। हर जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। जिलाधिकारी अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

8 : 18 : 56 AM

बांदा की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में शांतिपूर्वक हो रहा मतदान

जिले की दो नगर पालिका बांदा व अतर्रा और छह नगर पंचायतों बबेरू, बिसंडा, ओरन, मटौंध, तिंदवारी, नरैनी में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गई हैं। जिले के 278 बूथों में 2.53 लाख से ज्यादा मतदाता अध्यक्ष पद के 74 और सभासद के 655 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। हर जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अभिनंदन मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

7 : 52 : 04 AM

नवीन नगर के वार्ड 26 में बूथ संख्‍या 411 पर देरी से शुरु हुआ मतदान

नवीन नगर वार्ड 26 की बूथ संख्‍या 411 गांधीग्राम में महोपौर की ईवीएम में एरर आने के चलते सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम बदली। ज‍िसके बाद मतदान दस म‍िनट की देरी से शुरु हो सका।

7 : 09 : 58 AM

महोबा के पांच निकायों में हो रहा मतदान

महोबा जिले की महोबा नगरपालिका, चरखारी नगरपालिका की साथ कुलपहाड़ नगरपंचायत, खरेला नगर पंचायत, कबरई नगरपंचायत में आज मतदान हो रहा है। माक पोल के बाद सात बजे से मतदान प्रारंभ हो चुका है। जिले की पांच निकायों में 48 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 90 वार्डों में 343 उम्मीदवार सभासद पद के लिए मैदान में हैं। इस बार पांचों निकायों में 17098 युवा मतदाता हैं। जिले में कुल 1,48,198 मतदाता हैं। पांचों नगर निकायों के 186 बूथों पर मतदान हो रहा है।

7 : 09 : 10 AM

फर्रूखाबाद में मतदान केन्‍द्र के बाहर तैनात पुल‍िस

फर्रूखाबाद में मतदान केन्‍द्र के बाहर तैनात पुल‍िस

फर्रूखाबाद में रस्तोगी इंटर कॉलेज में मतदान केन्‍द्र पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था को ध्‍यान में रखते हुए तैनात फोर्स।

7 : 06 : 51 AM

फर्रुखाबाद में मतदाताओं में द‍िखा जोश

फर्रुखाबाद में निकाय चुनाव में मतदान के लिए दिख रहा उत्साह, मतदाता वोट डालने मतदान स्थल पर पहुंचने लगे हैं।

7 : 05 : 09 AM

कानपुर भाजपा की सपा और कांग्रेस से टक्‍कर

कानपुर नगर निगम की मेयर सीट पर बीजेपी ने अपनी मौजूदा मेयर प्रमिला पांडेय पर दांव लगाया है। सपा ने वंदना बाजपेयी, कांग्रेस से आशनी अवस्थी और बसपा ने अर्चना निषाद को मैदान में उतारा है। इस तरह से बसपा को छोड़कर बाकी तीनों पार्टियों ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। 2017 न‍िकाय चुनाव में कांग्रेस यहां दूसरे नंबर पर रही थी।

6 : 37 : 47 AM

33 जोनल, 129 सेक्टर मजिस्ट्रेट वाकी टाकी से लैस

नगर निगम और बिठूर नगर पंचायत क्षेत्र के चुनाव संपन्न कराने के लिए 33 जोनल और 129 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इन्हें वाकी टाकी दिए गए हैं ताकि किसी भी जरूरत पर एक दूसरे से संपर्क करते हुए तत्काल समस्या का समाधान किया जा सके। वाकी टाकी को दो फ्रिक्वेंसी पर सेट किया गया है। इसकी मदद से अधिकारी जोनल और सेक्टर स्तर पर बात कर सकेंगे।

6 : 37 : 11 AM

नहीं पहुंची मतदाता पर्ची

जिला प्रशासन ने मतदाता पर्ची के लिए बीएलओ को लगाया था। 11 मई की सुबह मतदान होना है लेकिन शहर के अधिकतर क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं मिली है। शास्त्री नगर, किदवई नगर, कल्याणपुर, इंदिरा नगर समेत कई क्षेत्रों से मतदाताओं ने पर्चिंया न मिलने की शिकायत की।

6 : 36 : 46 AM

मतदान के लिए यह पहचान पत्र होंगे मान्य

मतदान करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता की पहचान के लिए 15 विकल्प दिए हैं। मतदाता को इनके से कोई एक पहचान पत्र लेकर जाना होगा अन्यथा मतदान नहीं करने दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह सुविधा भी दी है यदि पहचान पत्र में इन 15 विकल्पों में से एक विकल्प परिवार के मुखिया के पास होगा तो परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी उसे वैध माना जाएगा। इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ मतदान करने जाना होगा। मतदाता सूची में नाम नहीं है तो मतदान करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र के विकल्प

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड)
  • राशन कार्ड
  • राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
  • फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि
  • फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र
  • फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस
  • फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र
  • श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
  • सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र

6 : 34 : 45 AM

कानपुर में महापौर के लिए 13 और पार्षद के लिए 851 प्रत्याशी मैदान में

मतदान के अंतिम समय में जो मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश कर लेंगे उन्हें समय पूरा होने के बाद भी मतदान की अनुमति मिलेगी। मतगणना 13 मई की सुबह आठ बजे से गल्लामंडी में होगी। महापौर के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि पार्षद के लिए 851 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

6 : 33 : 45 AM

530 मतदान केंद्रों में मतदाता महापौर और नगर निगम के 110 वार्ड के लिए पार्षद का चुनाव

कानपुर में शहर की सरकार चुनने के लिए गुरुवार को 22.17 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 530 मतदान केंद्रों में मतदाता महापौर और नगर निगम के 110 वार्ड के लिए पार्षद का चुनाव करेंगे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा जो 11 घंटे चलेगा। इससे पहले सुबह छह बजे के बाद पीठासीन अधिकारी माक पोल की प्रक्रिया पूरी करेंगे। प्रत्याशी के एजेंट यदि मतदान केंद्र नहीं पहुंचते हैं तो 15 मिनट इंतजार के बाद पीठासीन अधिकारी माक पोल कर सकेंगे। शाम छह बजे मतदान समाप्त हो जाएगा।