Latest News करियर राष्ट्रीय

दिल्ली में TGT PGT के पदों पर निकली भर्ती झारखंड में भी 26 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू जानें कहां और हैं मौके


एजुकेशन डेस्क। : सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। इस समय टीचिंग से लेकर मेडिकल फील्ड तक में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे इनके बारे में जानकारी प्राप्त करके आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की अच्छी तरह जांच करनी होगी और यह देखना होगा कि क्या वे निर्धारित पद के लिए पात्रता नियमों को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां निकली है नौकरी। 

8 Aug 20233:14:33 PM

RPSC JLO Recruitment 2023: राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। अब ऐसे में, जो भी अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे फटाफट ऐसा कर सकते हैं।

8 Aug 20232:48:17 PM

AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती

एएआई में जूनियर एग्जीक्यूटिव जूनियर असिस्टेंट/ सीनियर असिस्टेंट के 342 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

8 Aug 20232:08:45 PM

Nainital Bank Recruitment 2023: नैनीताल बैंक ने इन पदों पर निकाली भर्ती

नैनीताल बैंक की ओर से क्लर्क एवं मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 110 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। अब, जो भी उम्मीदवार बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023 तय की गयी है।

8 Aug 20231:45:23 PM

NLC India Recruitment 2023: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली भर्ती

8 Aug 20231:21:43 PM

GSRTC Recruitment 2023: गुजरात रोडवेज में 4 हजार ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने ड्राइवर के 4 हजार से अधिक ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

8 Aug 20231:12:52 PM

HAL Apprentice 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का है मौका

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार निर्धारित योग्यता रखते हैं वे अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

8 Aug 202312:44:48 PM

BPSC Teacher Bharti 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए प्रवेश पत्र 10 अगस्त को होंगे जारी

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 1.70 लाख पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 25 एवं 26 अगस्त 2023 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उमीदवारो के एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी कर दिए जायेंगे।

8 Aug 202312:29:56 PM

UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली इन पदों पर भर्ती

यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ग्रप ए और ग्रुप बी के कुल 122 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, ग्रुप बी में सुपरवाइजर, फोरमैन, साइंटिफिक असिस्टेंट और ग्रुप ए के अंतर्गत जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी सुप्रींटेंडेंट, कंट्रोलर ऑफ स्टोर्स, आदि पदों पर भर्ती की जानी है।

8 Aug 202312:03:43 PM

JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखंड में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) विभाग के अंतर्गत तमाम शासकीय विद्यालयों में असिस्टेंट टीचर व टीजीटी के 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

8 Aug 202311:38:42 AM

AFMS Medical Officer Recruitment: एएफएमएस में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती

आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज की ओर से शार्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर (महिला एवं पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 650 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगी

8 Aug 202311:37:35 AM

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली में टीजीटी, पीजीटी समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।