News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पंजाब रांची राष्ट्रीय लखनऊ

सोनिया गांधी राहुल गांधी देखें गौरव गोगोई के भाषण के बाद BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कैसे ली चुटकी


नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस के हमले के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत की। गौरव गोगोई ने मणिपुर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। इसके बाद बीजेपी की तरफ से निशिकांत दुबे ने बहस की शुरुआत की। गौरव गोगोई के जवाब में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया।

राहुल गांधी पर चुटकी

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुटकी ली। दरअसल, कहा जा रहा था कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत राहुल गांधी करने वाले हैं। हालांकि, राहुल की जगह गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत की। निशिकांत दुबे ने कहा, ‘राहुल गांधी आज नहीं बोले, क्योंकि शायद वो देर से सोकर उठे होंगे।’

मोदी सरनेम का मुद्दा उठाया

निशिकांत ने बहस के दौरान मोदी सरनेम का मुद्दा भी उठाया। निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है। अदालत ने स्टे ऑर्डर दिया है। वह कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे। दूसरी बात, वह कहते हैं, ‘मैं सावरकर नहीं हूं’… आप कभी सावरकर नहीं हो सकते।

सोनिया गांधी पर तंज

निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है? सोनिया गांधी जी यहां बैठी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें दो काम करने होंगे… बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट’ करना है। यही इस प्रस्ताव का आधार है।