Latest News पटना बिहार मनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav जाएंगे जेल! इस मामले में FIR दर्ज


  • नोएडा। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का विवादों से पुराना और गहरा नाता है। एक्टर कभी लाइव आकर मिल रही जान से मारने की धमकियों का खुलासा करते देखे जाते हैं। तो कभी वो कानूनी पचड़ों में फंसकर जेल की हवा खाते-खाते रह जाते हैं। हालांकि इस बार खेसारी लाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक्टर के ऊपर असभ्य गाना बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज (FIR registered against Khesari Lal Yadav) की गई है। जिसे देखते हुए एक्टर को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

खेसारी लाल यादव के खिलाफ असभ्य गाना बनाने के आरोप में सेक्शन 292, 294, 354 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सिंगर पर आरोप है कि वो भारतीय महिलाओं का अपमान करते हैं। साथ ही उनके गाने के बोल असभ्य और अश्लील होते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार पर सनातन सेना फाउंडेशन के श्री सुरजीत सिंह ने मुंबई में मामला दर्ज कराया है।