आज संवाद. औराई/भदोही।जनपद के औराई (Aurai) तहसील रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में देह-व्यापार (Sex-Racket) जैसी अनैतिक गतिविधि होने के सम्बंध में मिली शिकायत को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने संदिग्ध प्रतिष्ठान में तत्काल छापेमारी की।जांच पड़ताल की कार्रवाई से प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार औराई तहसील रोड स्थित सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता के प्रतिष्ठान में सेक्स-रैकेट जैसे अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। खबर है कि प्रतिष्ठान में धमकी पुलिस टीम जांच पड़ताल की। जांच में प्रशासनिक टीम ने पाया कि दो से तीन वयस्क जोड़ा वहां पर ठहरा हुआ था।
फिलहाल टेलीफोनिक वार्ता में जहां प्रभारी निरीक्षक औराई तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar,SP Bhadohi) ने फोन पर हुई बातचीत में “आज” अखबार को बताया कि शिकायत व मिली सूचना के आधार पर हुए जांच में प्रतिष्ठान से उपरोक्त वयस्क कपल्स पाये गये हैं। किंतु तहकीकात में देहव्यापार जैसा मामला नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत जहां दी गई है। तथा संचालक को भी चेतावनी दिया गया है कि दुबारा इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मामला सत्तापक्ष के सफेदपोश से जुड़े होने के चलते कठोर कार्रवाई अमल में नही लाई गई, महज चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या सही मायने में शिकायत या सूचना ही गलत थी? यह तो इससे जुड़े लोग ही जान और समझ सकते हैं।
Post Views: 1,142 गोपीगंज (भदोही)। भदोही में सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई तो वृद्ध की 25 वर्षीय बेटी व 2 वर्षीय पौत्र घायल हो गए। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान पिकअप गाड़ी के टक्कर से यह हादसा हो गया। घायलों का इलाज अस्पताल […]
Post Views: 2,568 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी […]
Post Views: 2,602 इटावा, । पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बुधवार को भी सैफई में शोक का माहौल बना है। परिवार के लोग शुद्धि संस्कार में शामिल हुए। परिवार के लोगों के साथ सुबह अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे अखिलेश ने अस्थियां एकत्रित कीं। उन्होंने ट्वीट किया- आज पहली बार लगा… बिन सूरज के […]