पटना

नवादा: कोरोना संक्रमण से आम लोगों की सुरक्षा हेतु 15 तक सम्पूर्ण लॉकडाउन


(आज समाचार सेवा)

नवादा। जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा भ्रमण पर निकले। जिले भर में कोरोना संक्रमण से आम लोगों की सुरक्षा हेतु दिनांक 05-05-2021 से 15-05-2021 तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। लॉक डाउन के सफ़ल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान वे वारिसलीगंज प्रखंड में मुख्य बाजार का जायजा लिये। तत्पश्चात वे पकरीबरावां प्रखंड में मुख्य बाजार का भ्रमण किये जहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद पायी गयी। भ्रमण के दौरान वे कादिरगंज बाजार का भी मुआयना किये। वहां मुर्गा की कुछ दुकानें खुली पायी गयी, जिसपर उन्होंने सख्ती नाराजगी व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष को फ़टकार लगायी।

उन्होंने थानाधयक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि सकरी नदी में बालू उठाव वाहन की जप्ती करें साथ ही लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शहरी क्षेत्र, नवादा में इंदिरा चौक से पैदल चलकर प्रजातंत्र चौक तक पहुंचे। तत्पश्चात पार नवादा अंसार नगर होते हुए सद्भावना चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय नवादा सदर में बने डीसीएचसी सेंटर का भी उन्होंने मुआयना किया जहां कोविड संक्रमित मरीजों को रखा जा रहा है।

उन्होंने संक्रमित मरीजों की समुचित ईलाज करने एवं डीसीएचसी सेंटर का समुचित सुरक्षा व्यवस्था को बारिकी से निरीक्षण किये एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात वे सूरज पेट्रॉल पम्प बाइपास पहुंचकर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों में बैठे यात्री का कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था की जाय। शहर में प्रवेश द्वार पर कैम्प लगाकर टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान एएसपी महेन्द्र प्रसाद बसंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर उमेश भारती, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, स्वाट के जवान शामिल हुए।