Latest News पटना बिहार

नीतीश को चकमा देकर तेजस्वी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री,-भाजपा सांसद सुशील मोदी


 पटना। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जदयू पर हमले शुरू कर दिए हैं। अब नीतीश कुमार की कैबिनेट के विस्तार के बाद बीजेपी का नया मुद्दा मिल गया है। भाजपा ने अपराधियों को मंत्री बनाने का आरोप लगाया है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से बात करते हुए नई सरकार के सनसनीखेज प्लान का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि लालू ने नीतीश के सामने घुटने टेक दिए हैं। इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चकमा देने जा रहे हैं। जदयू से अलग होकर तेजस्वी बिहार के सीएम बनने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। 

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू यादव के सामने नतमस्तक हो गए हैं। मोदी ने कहा कि जदयू के पास मात्र 45 विधायक हैं। वहीं तेजस्वी के पास कुल 115 एमएलए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के पास चार विधायक हैं। मांझी को पाला बदलने में समय नहीं लगेगा। एक निर्दलीय और एक एआइएमआइएम के सदस्य हैं। ऐसे में तेजस्वी जिस दिन चाहेंगे सरकार तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि राजद का स्पीकर बनते ही सरकार गिराने समय नहीं लगेगा। पूरा मामला केवल पांच विधायकों को लेकर फंसा है। सुशील मोदी ने कहा कि अभी बिहार में बहुत खेल होना बाकी है।