पडरौना/कुशीनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत व्यापक महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट मय पुलिस टीम ने थाना रामकोला क्षेत्र के एम.एस.एम.डी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह मय टीम ने थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के रामबासी डिग्री कॉलेज और अन्नपूर्णा इंटर मीडिएट कॉलेज गुरवलिया बाजार में छात्राओं से संवाद किया।जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 102, 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए और बेवजह घूमने वाले युवकों को एंटी रोमियो टीम ने चेतावनी दी।महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता पैदा की गई।
Related Articles
PM Modi Live Update पीएम मोदी की अगवानी के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी भव्य स्वागत को तैयार गोरक्षनगरी –
Post Views: 586 लखनऊ, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरखपुर व काशी को हजारो करोड़ की सौगात देंगे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के पहले चरण में शुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां पीएम गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगे। गोरखपुर से […]
रवि किशन ने चाय बनाकर शुरू किया चुनावी अभियान
Post Views: 989 गोरखपुर। गोरखपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने चाय बनाकर अपना चुनावी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, “… विपक्ष ने मोदी जी को चाय वाला कहा था… जिसने गरीबी देखी है वही इस देश को चला सकता है। इस देश में 80% देहात है, ये राजकुमार जो हीरे का चम्मच […]
Nepal Bus Accident: महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गोरखपुर से बुक कराई थी बस, हादसे में अब तक 14 शव बरामद
Post Views: 1,029 गोरखपुर/महराजगंज। पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय पर्यटकों की बस मुखलिसपुर के पास खाई में गिर गई। गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल की बस में महाराष्ट्र के रहने वाले 42 यात्री सवार थे। गोरखपुर के रहने वाले चालक समेत 14 लोगों के मृत्यु होने की सूचना है। केसरवानी ट्रेवल की दो बस और […]




