नेबुआ नौरंगिया/ कुशीनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर पिपरा बुजुर्ग से सटे ऐतिहासिक पोखरे और भीटा की भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ छह माह से चल रही शिकायतों और मंदिर मंहत शत्रुधनदास के आमरण अनशन के बाद सोमवार को प्रशासन ने ऐतिहासिक कार्रवाई की। बुलडोजर से 19 अतिक्रमणकारियों के कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।अतिक्रमण और गंदगी के कारण इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और छठ पर्व तक न मनाने की चेतावनी दी गई थी। नाराज मंहत ने रविवार सुबह से अनशन शुरू किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।उनके समर्थन में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, मंडल प्रभारी डॉ. कमलेश साही, जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, साथ ही हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू और बड़ी संख्या में साधु-संत और पदाधिकारी मौके पर जुटे।मंहत की तबीयत बिगड़ने पर विशुनपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी जिसान अली पहुंचे और स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, राजस्व कर्मी और थानाध्यक्ष दीपक सिंह भारी पुलिस बल के साथ आए और प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।कार्रवाई के बाद मंहत को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस कड़ी कार्रवाई से मंदिर की पवित्रता बनी बरकरार और श्रद्धालुओं में संतोष तथा आस्था को नया संबल मिला।
Related Articles
गोरखपुर में बनेगा यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय, CM योगी ने किया निरीक्षण
Post Views: 15 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों होना प्रस्तावित है. प्रदेश के आयुष विधा के 98 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे. Gorakhpur Ayush University: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के भटहट स्थित पिपरी गांव में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष […]
महानवमी: सीएम योगी ने कन्याओं का पांव पखार कर की मातृ शक्ति की आराधना
Post Views: 15 गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की नवमी तिथि पर शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद नौ कन्याओं और बटुक भैरव के पांव पखारकर कर व्रत का पारायण किया। इसे दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा […]
Gorakhnath Temple : एटीएस ने पुलिस को पहले ही सौंप दी थी मुर्तजा समेत 16 संदिग्धों की सूची
Post Views: 13 गोरखपुर, । गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी समेत 16 संदिग्धों की सूची आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने 31 मार्च को ही यूपी पुलिस को सौंप दी थी। एटीएस ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही थी जो साइबर स्पेस पर घोर कट्टरपंथी विचारधारा वाले हैं। माना जा रहा है […]




