पडरौना/कुशीनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत व्यापक महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट मय पुलिस टीम ने थाना रामकोला क्षेत्र के एम.एस.एम.डी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह मय टीम ने थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के रामबासी डिग्री कॉलेज और अन्नपूर्णा इंटर मीडिएट कॉलेज गुरवलिया बाजार में छात्राओं से संवाद किया।जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 102, 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए और बेवजह घूमने वाले युवकों को एंटी रोमियो टीम ने चेतावनी दी।महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता पैदा की गई।
Related Articles
विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और टी-शर्ट देकर किया सम्मानित
Post Views: 93 पडरौना/कुशीनगर। मिनी स्टेडियम गौरी श्रीराम में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह और जोश के बीच हुआ। मेरा युवा भारत कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की छह विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।पहले दिन […]
जनता दर्शन में CM योगी का अफसरों को हिदायत; जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम
Post Views: 40 गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता के अनुसार आवास व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आपराधिक मामलों में एफआइआर दर्ज करने में लापरवाही न की जाए और भूमि कब्जा करने वाले दबंग-माफिया पर लगाम कसने में तत्परता दिखाई जाए। जन कल्याण […]
आठवें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के तहत “गोरखपुर पोषण संवाद” का आयोजन किया गया
Post Views: 38 गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान “गोरखपुर पोषण संवाद” का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। कुलपति ने दो शिशुओं का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि कुलपति […]


