Latest News नयी दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबागौड़ा पाटिल का निधन


  • बेंगलुरु,  पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात किसान नेता बाबागौड़ा पाटिल का शुक्रवार को बेलगावी के अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 76 वर्षीय पाटिल का केएलईएस डॉ. प्रभाकर कोरे अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

पाटिल का जन्म छह जनवरी 1945 में बेलगावी जिले के चिक्का बागेवाड़ी में हुआ था और उन्होंने यहीं के आरएल साइंस इंस्टीट्यूट से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

पाटिल वर्ष 1989 में कित्तूर से निर्दलीय विधायक चुने गए और वर्ष 1998 में भाजपा के टिकट पर बेलगाम सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।