Latest News उत्तर प्रदेश प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

प्रयागराज में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे; अजय राय भी रहे मौजूद –


प्रयागराज। प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर संविधान सम्मान सम्मेलन करवाकर कांग्रेस पार्टी माहौल बनाने में जुटी है। शुरुआत रविवार को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों के लाला बाजार मैदान से हुई। इसमें पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी सतह पर आ गई।

प्रयागराज में कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंच पर बैठे पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के सामने लात-घूंसे चले। अफरा-तफरी मच गई। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्र व गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव के समर्थक नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर में नारेबाजी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद थे।

कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंच पर बैठ पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के सामने लात-घूंसे चल गए। अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा मंच पर कांग्रेसियों के चढ़ने की होड़ से ऐसी अव्यवस्था हो गई कि विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मंच से नीचे आकर बैठ गईं।