दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड उखड़ा देख मकान मालिक को फोन किया तो मंगलवार को जब सुनील गुप्ता घर आकर देखा तो डायल 112को फोन कर सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। सुनील गुप्ता ने बताया कि हम तीन भाई हैं। तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते है। रविवार को पड़ोसी जब कपड़ा सुखाने छत पर गए तो उखड़ा हुआ सेड देखकर मुझे मोबाइल पर सूचना दिया। तब आज मैं आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अंदर चारों कमरों का ताला टूटा हुआ है और आलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चोरी हो गया है। दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, िजसपर जांच की जा रही है,लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Related Articles
Agneepath scheme : बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, तोड़फोड़
Post Views: 1,765 बलिया, : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार की सुबह से माहौल गरमाने लगा। सैकड़ों की संख्या में युवक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की सूचना भी आ रही है। आंदोलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। पहले बलिया रेलवे स्टेशन […]
बलिया के भाजपा नेता अशोक सिंह, कर्मचारी की जयपुर में हत्या
Post Views: 1,350 बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और बजाज शोरूम के मालिक अशोक सिंह की राजस्थान के जयपुर जिले में हत्या कर दी गई। उनके साथ गए कर्मचारी विकास कुमार का शव भी पास ही एक अन्य कुएं से बरामद हुआ। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि ऑनलाइन ठगों ने […]
स्कार्पियोने चारको रौंदा, एककी मौत
Post Views: 5,933 मुआवजेकी मांगको लेकर ग्रामीणोंने किया सड़क जाम रसड़ा (बलिया)। पकवाइनार-सिधागर मार्ग स्थित अतरसुआ चट्टी के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार व्यक्तियों को रौंदते हुये गुमटी से जा टकराई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो को बीच सड़क पर खड़ी करके सड़क जाम कर दिया […]



