दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड उखड़ा देख मकान मालिक को फोन किया तो मंगलवार को जब सुनील गुप्ता घर आकर देखा तो डायल 112को फोन कर सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। सुनील गुप्ता ने बताया कि हम तीन भाई हैं। तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते है। रविवार को पड़ोसी जब कपड़ा सुखाने छत पर गए तो उखड़ा हुआ सेड देखकर मुझे मोबाइल पर सूचना दिया। तब आज मैं आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अंदर चारों कमरों का ताला टूटा हुआ है और आलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चोरी हो गया है। दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, िजसपर जांच की जा रही है,लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Related Articles
बलिया : सरोवर में डूबने से युवक की मौत
Post Views: 14 रसड़ा (बलिया)। श्रीनाथ बाबा सरोवर में डूबने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर चेयरमैन प्रतिनिधि पर कार्यवाही की मांग किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। संत रविदास नगर निवासी संजय कुमार 40 वर्ष पुत्र […]
प्रियंका को सोशल मीडिया से बाहर निकलकर धरातल पर देखना चाहिए : राजभर
Post Views: 4 बलिया (उप्र) उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा को प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मसले पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि ”प्रियंका को सोशल मीडिया से बाहर निकल कर धरातल पर देखना चाहिए।” राजभर ने यहां जिला […]
Agneepath scheme : बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, तोड़फोड़
Post Views: 13 बलिया, : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार की सुबह से माहौल गरमाने लगा। सैकड़ों की संख्या में युवक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की सूचना भी आ रही है। आंदोलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। पहले बलिया रेलवे स्टेशन […]




