बलिया

बलिया : सरोवर में डूबने से युवक की मौत


रसड़ा (बलिया)। श्रीनाथ बाबा सरोवर में डूबने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर चेयरमैन प्रतिनिधि पर कार्यवाही की मांग किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। संत रविदास नगर निवासी संजय कुमार 40 वर्ष पुत्र बुधराम किसी तरह से नाव से नदी में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों के सहयोग से काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार डाला छठ महापर्व पर श्रीनाथ बाबा मठ सरोवर में स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से चुनाव-प्रचार के लिए सरोवर में नौका पर कटआउट लगाया गया था। कटआउट लगी नाव को सरोवर में चारो तरफ घुमाया जा रहा था। इस दौरान एक नौका पर सवार संजय कुमार किसी प्रकार से गिरकर गहरे पानी में में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही उसे तत्काल गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे संजय के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।