चुनार। कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव निवासी अखिलेश यादव की बंधी गाय अज्ञात लोगों द्वारा खोल ले जाने व खंडहर में अवशेष मिलने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर वांछित अपराधी लादेन उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र सत्तार निवासी बरगवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
ट्रक से १५ भैंसें बरामद
अदलहाट। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 15 भैंसें बरामद कीं, जिन्हें क्रूरता से वध के लिए ले जाया जा रहा था। नैठी गांव के पास चेकिंग में भैंसों को ठूंसकर ट्रक में ले जाते पाया गया। मौके से तीन आरोपियों नसीम अदलहाट, मोहम्मद आजम व जीशान पुखराज, कौशांबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
——————
Related Articles
यूपी में सरकारी स्कूल के 9000 शिक्षकों का काटा जाएगा वेतन, यह है बड़ी वजह –
Post Views: 2,503 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में नौ हजार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। अब इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब मांगा गया है। वहीं ड्यूटी से गायब मिले इन शिक्षकों का वेतन भी काटा जाएगा। बीते सवा महीने […]
सपा के घोषणापत्र में अखिलेश के वादे..जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक
Post Views: 2,235 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता से कई वादें किए। किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक सपा ने घोषणा पत्र के जरिए सभी लोगों को साधने की कोशिश की है। घोषणापत्र में […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई
Post Views: 2,485 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]




