बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर निवासी अफसर खान 31 वर्ष अपने दोस्त नसीम अंसारी 41 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही चट्टी पर मिठाई लाने जा रहे थे। जैसे ही फेफना थाना क्षेत्र के पानी टंकी मोड़ के पास पहुंचे गड़वार की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद अख्तर को मृत घोषित कर दिया। वहीं नसीम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
Related Articles
UP Police Bharti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त
Post Views: 2,294 लखनऊ। युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त कर दिया है। सीएम ने कहा है कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा। कहा, एसटीएफ की रडार में हैं परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले। कई […]
Lok Sabha Election: सातवें चरण का मतदान संपन्न शाम पांच बजे तक 58.34 वोटिंग बंगाल और झारखंड में सबसे ज्यादा
Post Views: 2,134 लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में शाम पांच बजे तक 58.34% वोटिंग हो गई है। सातवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई दिग्गज राजनेताओं और अभिनेताओं ने मतदान किया। राज्यवार मतदान प्रतिशत यूपी 54.00 ओडिशा 62.46 चंडीगढ़ 62.80 झारखंड 67.95 पंजाब 55.20 पश्चिम बंगाल 69.89 बिहार 48.86 […]
नगरीय निकाय चुनाव: वोटिंग जारी लिस्ट में नाम नहीं मिलने से लौट रहे हैं मतदाता; कई जिलों में हुई छिटपुट झड़ुपें
Post Views: 2,440 लखनऊ, उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव का दूसरे व अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार 11 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटर्स शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों […]




