बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर निवासी अफसर खान 31 वर्ष अपने दोस्त नसीम अंसारी 41 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही चट्टी पर मिठाई लाने जा रहे थे। जैसे ही फेफना थाना क्षेत्र के पानी टंकी मोड़ के पास पहुंचे गड़वार की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद अख्तर को मृत घोषित कर दिया। वहीं नसीम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
Related Articles
6 नवम्बर को आएंगे मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
Post Views: 1,752 चंद्रशेखर उद्यान और पुलिस परेड ग्राउंड का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण छह नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिये चंद्रशेखर उद्यान में स्थापित पूर्व पीएम चंद्रशेखर के प्रतिमा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त कर दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
Post Views: 3,677 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत […]
बड़े भाई के निधन पर भावुक शिवपाल बोले- नेता जी अब हमारे बीच नहीं, इसे स्वीकार कर पाना कठिन
Post Views: 1,760 नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]




