पटना

बिक्रम नगर पंचायत के अध्यक्ष ने किया अस्पताल का निरीक्षण


पटना  (बिक्रम)।  नगर पंचायत के अध्यक्ष मनीता कुमारी अपने वार्ड पार्षदों के साथ शुक्रवार को सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण दोपहर दो बजे की।
निरीक्षण के दौरान प्रसूति महिलाओं ने बताया कि उन्हें चिकित्सा तो मिली किंतु अन्य अस्पतालों के तरह यहां भोजन व्यवस्था नहीं मिली है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी अस्पताल में नहीं से नगरध्यक्ष ने विरोध जताते हुए कहा कि पहले से सूचना के बाद भी चिकित्सा प्रभारी अस्पताल से नदारत थी। इसकी शिकायत वरीय अधिकारी से करने की बात कही. साथ ही उन्होंने एक चार सूत्री मांग का ज्ञापन अस्पताल प्रबन्धक मनोज कुमार को देते हुए कहा कि बिक्रम नगर पंचायत में 50 हजार से ऊपर की आबादी है किंतु यहां एक भी अस्पताल नहीं है। टीकाकरण अभियान नगर में बंद है उसे पुनः पुराने अस्पताल भवन एवं मुख्यालय स्थित स्वास्थ विभाग के आवंटन क्वाटर में चलाने की मांग की साथ ही प्रसूति महिला को प्रसव के लिए नगर बाजार स्थित पुराने अस्पताल भवन में चालू करने की मांग की है।
निरीक्षण में बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, वार्ड पार्षद संतोष कुमार, रिशु कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद छोटन तिवारी, वार्ड प्रतिनिधि दशरथ वर्मा, अजय तिवारी, हीरालाल , समाजसेवी अनिल कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार  सहित अन्य लोग शामिल थे।