उत्तर प्रदेश पटना

बेगूसराय: साहेब 2 वर्ष से महमदपुर क्षेत्र में अशांति फैलल है, अपराधी लोग जिनाय मुहाल कैने ये


बेगूसराय (अससे)। बेगूसराय में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 39 में को लेकर खूब गोलीबारी हुई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने जम कर लाठियां भांजी। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी अनुसार संबंध साह की बहन सावित्री देवी से 15 लाख रुपये में जमीन शिवनंदन साह के हाथों बेचने की  बाते तय हुई और 3 लाख रुपये देकर महदा करवाया गया। जिसके बाद अवैध रूप से रह रहे संबंध साह को जमीन खाली करने को कहा गया। जिस पर संबंध साह ने इसकी जानकारी विपक्षी खेमे को दी। इसी बात को लेकर तकरार शुरू हुई। और, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना स्थल मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार कई राउंड गोली चलने की बात कही है। जिससे शिवनंदन साह के पिता महेंद्र साह को गोली लगने की खबर है। तो वहीं दो अन्य के घायल होने की भी सूचना है।

शिवनंदन साह के भाई संजीत कुमार के अनुसार रंजन कुमार ,गोपाल कुमार, नितीश कुमार, राजा कुमार ,विकास कुमार, नीरज कुमार यह लोग आकर उक्त घटना को अंजाम दिए बताते चलें कि इस तरह की घटना बीते वर्षों में महमदपुर में खूब घट रही है। बताते चलें कि इसके पूर्व भी वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार के साथ भी घटना घटी थी जिसके लेकर बैठक भी आयोजित किया गया था और पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, पूर्व महापौर संजय सिंह समेत कई राजनीतिक दल के लोग वार्ड पार्षद के घर पर भी गये थे। और, शांति का पहल इस क्षेत्र में कर चुके हैं।

लेकिन अपराधी का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि जब चाहो और जहां चाहो वहां गोलीबारी करना शुरू कर दो अब सवाल उठता है कि आखिर पुलिस प्रशासन मौन क्यों हो जाती है जब घटना घटती है तो प्रशासन आकर जांच पड़ताल करते हुए कुछ दिनों के लिए माहौल तो शांत करवा देती है। लेकिन अपराधियों का मनोबल बढ़ा ही रहता है। इस तरह की घटना से आम जनों में चर्चा है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से ही अपराधी का मनोबल ऊंचा रहता है।

फिलहाल जो भी हो लेकिन इस तरह की घटना से आम जनों में काफी नाराजगी है इसी को लेकर राष्ट्रीय पथ 31 को जाम किया गया। और, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही है। पुलिस से लोगों ने मांग की मामले की जांच कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।