●सीतामढ़ी घाट पर डूबे युवक की लाश तीसरे दिन घटनास्थल से 10 किमी पूर्व ग्राम पुरवाँ के सामने मिली, एनडीआरएफ टीम व सीतामढ़ी चौकी पुलिस के रिसर्च अभियान में बरामद हुआ शव
●सोमवार की रात खिजिरिहा, सरायममरेज, प्रयागराज निवासी सूबेदार बिंद गंगा में नहाते समय गहरे पानी में हो गया था लापता
●सूबेदार गांव के मृत वृध्द के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों संग आया था सीतामढ़ी गंगा घाट
विस्तार-
कोइरौना (भदोही)। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सीतामढ़ी श्मशान घाट पर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में लापता खिजिरिहा सरायममरेज प्रयागराज निवासी 35 वर्षीय सूबेदार बिंद का शव नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स के जवानों ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बरामद कर लिया।
गंगा में लापता युवक के शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम की तस्वीर
कोइरौना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम जांच हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। बता दें कि सूबेदार बिंद सोमवार की रात गांव के ही मृत हुए किशोरीलाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने सीतामढ़ी घाट पर आया था। इसी दौरान नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में लापता हो गया था। सूचना पर मंगलवार को सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्र ने स्थानीय गोताखोरों व नाविकों से कई घण्टे तक खोजबीन कराने में जुटे रहे, किंतु गंगा में बाढ़ और तेज बहाव के चलते सफलता नही मिल सकी।
स्थानीय नाविकों संग शव की खोजबीन करती सीतामढ़ी चौकी पुलिस
तो जिला प्रशासन के सूचना पर बुधवार को एनडीआरएफ वाराणसी के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सीतामढ़ी पहुंची। सुबह 9 बजे से टीम ने घटनास्थल से पूर्व की ओर करीब 20 किमी तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। ढूढ़ने व घण्टों की हारविंग के बाद दिन के करीब डेढ़ बजे शव को टीम ने थाना कोइरौना व गोपीगंज सीमा के गांव पुरवाँ के सामने गंगा किनारे से बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली।
टीम ने बरामद लाश को कोइरौना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर मौजूद सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्रा ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पीएम जांच हेतु भेज दिया।
Post Views: 2,128 नई दिल्ली: पूरी दुनिया ने मुस्कुराहट, नई उमंग, नई ऊर्जा, नए जोश और नई उम्मीदों के साथ साल 2023 का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के लोग भी इससे अछूते नहीं रहे। काशी के घाटों से लेकर मथुरा और अयोध्या के मंदिरों और मां विंध्यावासिनी धाम तक कई मनोरम तस्वीरें सामने आईं, जिसमें […]
Post Views: 2,462 लखनऊ, । यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। राजधानी समेत प्रदेश के 50 जिलों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले तीन दिनों यानी शनिवार तक झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि […]
Post Views: 3,024 उत्तर प्रदेश की नौ सीटों के नतीजे अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएंगे। अब तक दो सीटों के नतीजे आ चुके हैं। एक सीट सीसामऊ सपा के खाते में गई, वहीं दूसरी सीट कुंदरकी बीजेपी की झोली में गिरी। 23 Nov 20242:05:49 PM UP By Election 2024 result LIVE Update: फूलपुर […]