ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र (Ex. MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। चिन्हित माफिया के तौर पर उनके कुनबे व करीबियों पर लगातार प्रसाशनिक शिकंजा कसता जा रहा है। दुष्कर्म समेत कई मामलों में विजय मिश्रा, उनका बेटा व भतीजे सहित कई करीबी जेल में निरुद्ध हैं। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 50 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति विजय मिश्रा व उसके करीबियों की अब तक सरकार के हित/पक्ष में जब्त की जा चुकी है। शुक्रवार को भी विजय मिश्रा गैंग के सदस्य व करीबी बताए जाने वाले हनुमान सेवक पाण्डेय उर्फ बालू पाण्डेय की चल सम्पत्ति कुर्क की गई। अविनाश प्रकाश राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने 03 लाख 75 हजार का पावरट्रैक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी द्वारा पारित आदेश के क्रम में ज़ब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हनुमान सेवक पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने,खनन, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व गैंगस्टर सहित गम्भीर अपराधों के कुल 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
Post Views: 2,120 25 May 20241:00:43 PM उत्तर प्रदेश- सुबह 11 बजे तक के मतदान प्रतिशत: 27.06 इलाहाबाद- 23.88 प्रतिशत अंबेडकरनगर- 30.02 प्रतिशत आजमगढ़- 28.60 प्रतिशत बस्ती- 29.80 प्रतिशत भदोही- 25.51 प्रतिशत डुमरियागंज- 27.74 प्रतिशत जौनपुर- 26.81 प्रतिशत लालगंज- 28.40 प्रतिशत मछलीशहर- 27.18 प्रतिशत फूलपुर- 22.85 प्रतिशत प्रतापगढ़- 26.35 प्रतिशत संतकबीरनगर- 27.35 प्रतिशत श्रावस्ती- 26.69 […]
Post Views: 1,344 ज्ञानपुर (भदोही)। अब से कुछ देर पूर्व (मंगलवार की देर शाम) जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो-ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु बीएचयू रेफर कर दिया गया है। पूरी […]
Post Views: 1,965 लखनऊ, यूपी में कोहरा और तेज रफ्तार के चलते आज सड़क हादसों में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से छाया घना कोहरा शनिवार सुबह तक कई लोगों को निगल गया। औरैया में घने कोहरे के चलते यमुना में गिरी तेज रफ्तार […]