कोइरौना/सीतामढ़ी (भदोही)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिक मवैया गांव से बड़ी खबर है, जहां मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे 40 वर्षीय विवाहिता किरण देवी पत्नी प्रदीप कुमार मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ी का दरवाजा बंद कर मकान के छत पर बने स्टोर रूम में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाते ही मौके पर चौकी इंचार्ज कटरा व थानाध्यक्ष कोइरौना बृजेश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम भी ने भी वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया है। ससुराल पक्ष के लोग जहां महिला के मानसिक रूप से गड़बड़ होने की बात बता रहे हैं वही मायके पक्ष के लोग लोग ससुराली जनों पर हत्या का आरोप मढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि मृतका के पति प्रदीप मिश्रा हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। चर्चा के अनुसार मंगलवार को भी वह प्रयागराज में ही थे। मृतका दो बच्चों की मां है। एक बेटा घर तो एक ननिहाल में था। मौत से परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है। हालांकि मौत होने के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिसिया जांच पड़ताल में ही सामने आ सकेगी।
Post Views: 2,113 नई दिल्ली: पूरी दुनिया ने मुस्कुराहट, नई उमंग, नई ऊर्जा, नए जोश और नई उम्मीदों के साथ साल 2023 का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के लोग भी इससे अछूते नहीं रहे। काशी के घाटों से लेकर मथुरा और अयोध्या के मंदिरों और मां विंध्यावासिनी धाम तक कई मनोरम तस्वीरें सामने आईं, जिसमें […]
Post Views: 1,017 आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीघ ग्रामसभा के तलवां में जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर 35 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र देवीशंकर यादव की बाइक के धक्के से सड़क पर गिरने व ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जाता […]
Post Views: 1,062 कोइरौना (भदोही)। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा संचालित हो रही है, लेकिन आये दिन सामने आ जाने वाली लापरवाहीपूर्ण तस्वीरें एम्बुलेंस सेवा के ढाक के तीन पात वाली कहानी और स्थिति बयां कर जाती हैं। शुक्रवार को जनपद भदोही से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य […]